आगरा: घने कोहरे की चादर में लिपटा आगरा, ताजमहल ओझल, ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित
घना कोहरा छाया रहा, जिससे शहर की रफ्तार थम सी गई। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल कोहरा के कारण नजर नहीं आया और ताज व्यू पॉइंट पहुँचे पर्यटक निराश होकर लौटते दिखे। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही, जिससे एक्सप्रेसवे और हाईवे पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। शीतलहर और ओस ने ठंड का असर बढ़ा दिया, वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कोहरे और ठंड का असर बढ़ा दिया है।