मऊरानीपुर: 19 जून को होने वाली शादी से पहले प्रेमी जोड़ा घर से फरार, रानीपुर के मंदिर में लिए सात फेरे, पारिवारिक विवाद खत्म
टीकमगढ़ जिले के पैतपुरा निवासी मनोहर और करौला निवासी कमली की शादी 19 जून को तय थी, लेकिन उससे पहले दोनों घर से चले गए। युवती की सहमति के बाद दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर रानीपुर स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कर लिया। विवाह के साथ ही दोनों परिवारों के बीच चल रहा विवाद भी समाप्त हो गया।