कांके: ओरमांझी में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 27, 2024 रांची के ओरमांझी में नबालिग के साथ हुए गैंग रेप मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुबोध कुमार जायसवाल और हीरालाल महतो शामिल हैं। दोनो ओरमांझी के ही रहने वाले हैं। बता दें कि 18 जून को रांची के ओरमांझी में नबालिग के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था।