कांके: रांची के होटवार जेल में ही रहेंगे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, कोर्ट ने 11 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
Kanke, Ranchi | Jun 27, 2024 झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। वे पिछले पांच महीने से जेल में बंद हैं। कोर्ट द्वारा उनकी न्यायिक हिरासत लगातार बढ़ाई जा रही है। वहीं एक बार फिर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत की अवधि 11 जुलाई तक बढ़ा दी है।