शिवपुरी नगर: शिवपुरी में मधुमक्खी पालन सेमीनार: 300 से अधिक किसानों ने लिया लाभ
मध्यप्रदेश राज्य उद्यानिकी मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद योजना के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र, पिपरसमां (शिवपुरी) में जिला स्तरीय मधुमक्खी पालन सेमीनार आयोजित किया गया। इसमें 300 से अधिक किसानों, महिला कृषकों और ग्रामीण युवाओं ने भाग लेकर लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश धाकड़ रहे,