अवंतिपुर बड़ोदिया: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त, कांग्रेस जाएगी न्यायालय क्षेत्र के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने दी प्रतिक्रिया
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के मामले में पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का आरोप लगाया है। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा ने नामांकन निरस्त करवाकर लोकतांत्रिक परंपराओं का खुला मखौल उड़ाया है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया है