पेण्ड्रा रोड गौरेला: रायपुर से मिर्जापुर जा रही स्कॉर्पियो वाहन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गाड़ी जलकर हुई खाक, ग्राम अमरपुर की घटना
पेंड्रा-रतनपुर मुख्य मार्ग पर अमरपुर गांव के पास मुख्यमार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब रायपुर से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जा रही एक चलती स्कोर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन में सवार दो लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही लपटों ने पूरी स्कोर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वाहन से बाहर ।