Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

विदिशा नगर: CCTV के जाल में फंसे झपटमार, दो नाबालिग पुलिस की पकड़ में

Vidisha Nagar, Vidisha | Jun 20, 2026
कोतवाली पुलिस ने नीमताल ब्रिज के पास हुई झपटमारी की वारदात का शनिवार दोपहर 12 बजे खुलासा करते हुए दो विधि-विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। फरियादी जगदीश शर्मा से 17 जून को नकदी और मोबाइल छीनकर आरोपी फरार हो गए थे।

MORE NEWS

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांदीपनि विद्यालय नटेरन में हुआ योग कार्यक्रम।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय विद्यालयों में विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नटेरन स्थित सांदीपनि विद्यालय में योग कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। #InternationalYogaDay #vidisha

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांदीपनि विद्यालय नटेरन में हुआ योग कार्यक्रम।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय विद्यालयों में विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में नटेरन स्थित सांदीपनि विद्यालय में योग कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। #InternationalYogaDay #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विदिशा में उमड़ा जनसैलाब
..
पुलिस परेड ग्राउंड पर सामूहिक योग, विधायक श्री मुकेश टंडन ने स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया आह्वान
..
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय विदिशा में पुलिस परेड ग्राउंड पर भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
    
कार्यक्रम का शुभारंभ विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी तथा योग गुरुओं द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात योगाचार्यों के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास संपन्न हुआ।
    
अपने संबोधन में विधायक श्री मुकेश टंडन ने कहा कि भारत की प्राचीन जीवनशैली और परंपराएं ऐसी थीं जिनमें योग स्वाभाविक रूप से समाहित था। बदलती जीवनशैली और आधुनिक सुविधाओं के बढ़ते प्रभाव के कारण लोगों में तनाव, अवसाद और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो अत्यंत व्यस्त दिनचर्या के बावजूद नियमित योगाभ्यास करते हैं और योग के प्रति विशेष लगाव रखते हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। योग सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा व्यक्ति को स्वस्थ, सक्रिय और आत्मविश्वासी बनाता है। उन्होंने युवाओं से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा परिवार के प्रत्येक सदस्य को इससे जोड़ने का आह्वान किया।
   
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के लाइव उद्बोधन का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। उपस्थित लोगों ने लाइव प्रसारण के दौरान संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। साथ ही योगाचार्यों द्वारा प्रदर्शित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की गतिविधियों का भी लाइव प्रसारण किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास करने में सुविधा हुई।
     
पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित इस सामूहिक योग कार्यक्रम में विधायक श्री मुकेश टंडन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता का वातावरण देखने को मिला।
    
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन ने योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण का संदेश भी दिया। विदिशा जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

#InternationalYogaDay #vidisha #fitindia

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विदिशा में उमड़ा जनसैलाब .. पुलिस परेड ग्राउंड पर सामूहिक योग, विधायक श्री मुकेश टंडन ने स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का किया आह्वान .. 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय विदिशा में पुलिस परेड ग्राउंड पर भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी तथा योग गुरुओं द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात योगाचार्यों के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास संपन्न हुआ। अपने संबोधन में विधायक श्री मुकेश टंडन ने कहा कि भारत की प्राचीन जीवनशैली और परंपराएं ऐसी थीं जिनमें योग स्वाभाविक रूप से समाहित था। बदलती जीवनशैली और आधुनिक सुविधाओं के बढ़ते प्रभाव के कारण लोगों में तनाव, अवसाद और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो अत्यंत व्यस्त दिनचर्या के बावजूद नियमित योगाभ्यास करते हैं और योग के प्रति विशेष लगाव रखते हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। योग सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा व्यक्ति को स्वस्थ, सक्रिय और आत्मविश्वासी बनाता है। उन्होंने युवाओं से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा परिवार के प्रत्येक सदस्य को इससे जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के लाइव उद्बोधन का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। उपस्थित लोगों ने लाइव प्रसारण के दौरान संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। साथ ही योगाचार्यों द्वारा प्रदर्शित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की गतिविधियों का भी लाइव प्रसारण किया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास करने में सुविधा हुई। पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित इस सामूहिक योग कार्यक्रम में विधायक श्री मुकेश टंडन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता का वातावरण देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन ने योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण का संदेश भी दिया। विदिशा जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। #InternationalYogaDay #vidisha #fitindia

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन हुआ
..
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, विदिशा में योग समिति के तत्वावधान में भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, चिकित्सकों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
     
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिगरलाइन फिटनेस सेंटर, विदिशा की प्रोप्राइटर श्रीमती अंजली पंडित, योग प्रशिक्षक एवं आयुर्वेद-प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ श्री नीलेश विश्वकर्मा तथा विधान श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मानसिक एकाग्रता विकसित करने तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
    
विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग एक प्रभावी साधन है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मनीष निगम, योग प्रमुख डॉ. नरेंद्र पटेल सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में योग को समग्र स्वास्थ्य संवर्धन का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से योग करने तथा इसके संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
     
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं छात्र समन्वयन में डॉ. केशव बंसल, धनीराम दुबे, राशी विश्वकर्मा, वंशिका कौशिक, चेतन महाजन एवं राजा रघुवंशी की उल्लेखनीय भूमिका रही। योग समिति के सदस्यों तथा प्रतिभागियों के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर योग समिति द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी ने स्वस्थ, संतुलित एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए नियमित योगाभ्यास करने और योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया है।

#InternationalYogaDay

मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन हुआ .. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, विदिशा में योग समिति के तत्वावधान में भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, चिकित्सकों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिगरलाइन फिटनेस सेंटर, विदिशा की प्रोप्राइटर श्रीमती अंजली पंडित, योग प्रशिक्षक एवं आयुर्वेद-प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ श्री नीलेश विश्वकर्मा तथा विधान श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मानसिक एकाग्रता विकसित करने तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग एक प्रभावी साधन है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मनीष निगम, योग प्रमुख डॉ. नरेंद्र पटेल सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में योग को समग्र स्वास्थ्य संवर्धन का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से योग करने तथा इसके संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं छात्र समन्वयन में डॉ. केशव बंसल, धनीराम दुबे, राशी विश्वकर्मा, वंशिका कौशिक, चेतन महाजन एवं राजा रघुवंशी की उल्लेखनीय भूमिका रही। योग समिति के सदस्यों तथा प्रतिभागियों के सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर योग समिति द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी ने स्वस्थ, संतुलित एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए नियमित योगाभ्यास करने और योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया है। #InternationalYogaDay

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जल जीवन मिशन के श्रमिकों ने अपनाया योग, परियोजना स्थलों पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास 
..
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विदिशा जिले में संचालित जल जीवन मिशन की विभिन्न निर्माणाधीन जल प्रदाय परियोजनाओं में कार्यरत श्रमिकों, तकनीकी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का संदेश दिया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग संगम” के अंतर्गत जिले के विभिन्न वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) एवं इंटेक वेल (Intake Well) स्थलों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
    
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने प्रातःकालीन सत्र में योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाएं कीं। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति तथा कार्यक्षमता बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित करते हुए बताया गया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि तनाव को कम कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि परियोजनाओं में कार्यरत श्रमिकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। योग जैसी गतिविधियां श्रमिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसी उद्देश्य से परियोजना स्थलों पर योग दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किए गए।
  
कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों ने भी योग के प्रति उत्साह दिखाते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। योगाभ्यास के पश्चात सभी प्रतिभागियों को योग के लाभों के बारे में जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
   
जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं में आयोजित यह योग कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि श्रमिकों के बीच सामूहिक सहभागिता, अनुशासन और सकारात्मक कार्य संस्कृति को भी प्रोत्साहित करने वाला सिद्ध हुआ। जिले के विभिन्न परियोजना स्थलों पर हुए इन आयोजनों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उद्देश्य को सार्थक रूप से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #12YearsOfIndiaFirst #JansamparkMP #vidisha

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जल जीवन मिशन के श्रमिकों ने अपनाया योग, परियोजना स्थलों पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास .. 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विदिशा जिले में संचालित जल जीवन मिशन की विभिन्न निर्माणाधीन जल प्रदाय परियोजनाओं में कार्यरत श्रमिकों, तकनीकी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और संतुलित जीवन का संदेश दिया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग संगम” के अंतर्गत जिले के विभिन्न वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) एवं इंटेक वेल (Intake Well) स्थलों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने प्रातःकालीन सत्र में योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाएं कीं। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति तथा कार्यक्षमता बढ़ाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित करते हुए बताया गया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि तनाव को कम कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। जल जीवन मिशन से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि परियोजनाओं में कार्यरत श्रमिकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। योग जैसी गतिविधियां श्रमिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसी उद्देश्य से परियोजना स्थलों पर योग दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों ने भी योग के प्रति उत्साह दिखाते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। योगाभ्यास के पश्चात सभी प्रतिभागियों को योग के लाभों के बारे में जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं में आयोजित यह योग कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि श्रमिकों के बीच सामूहिक सहभागिता, अनुशासन और सकारात्मक कार्य संस्कृति को भी प्रोत्साहित करने वाला सिद्ध हुआ। जिले के विभिन्न परियोजना स्थलों पर हुए इन आयोजनों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उद्देश्य को सार्थक रूप से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। #InternationalYogaDay #YogaDay2026 #12YearsOfIndiaFirst #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

आत्मा परियोजना अंतर्गत प्राकृतिक, जैविक खेती कार्यशाला का शुभारंभ
..
किसानों को प्राकृतिक, जैविक खेती अपनाने का दिया संदेश
..
कृषि महाविद्यालय गंजबासौदा में आत्मा परियोजना अंतर्गत प्राकृतिक और जैविक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू रघुवंशी अध्यक्ष जनपद पंचायत बासौदा, विशिष्ट अतिथियों श्रीमती गायत्री रघुवंशी जिला जनपद सदस्य, श्री गौरव परमार, श्री पंकज नायक, श्रीमती अंजलि यादव, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत बासौदा द्वारा किया गया। 
 
कार्यशाला में कृषि विभाग के उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन, कृषि वैज्ञानिकों एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद गर्ग, डॉ. प्रवीण जगा और डॉ. प्रीति चौहान ने किसानों को रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण होता है तथा मानव, पशु-पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों एवं विधियों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती नीतू रघुवंशी ने किसानों से अपने परिवार के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। 
   
श्रीमती गायत्री रघुवंशी ने केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।  श्रीमती अंजली यादव ने किसानों को जैविक खेती के साथ-साथ उद्यान की फैसले व पशुपालन को भी अपनाने की सलाह दी। साथ ही प्राकृतिक जैविक खेती करने वाले कृषकों ने कार्यशाला में अपने अनुभव साझा किए कार्यक्रम में कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी और अधिक संख्या में प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम के अंत में किसानों ने प्राकृतिक खेती के प्रति रुचि व्यक्त करते हुए इसे अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ डी के तिवारी, जिला सलाहकार विदिशा ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री सूर्यभान सिंह थानेश्वर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बासौदा द्वारा किया गया।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

आत्मा परियोजना अंतर्गत प्राकृतिक, जैविक खेती कार्यशाला का शुभारंभ .. किसानों को प्राकृतिक, जैविक खेती अपनाने का दिया संदेश .. कृषि महाविद्यालय गंजबासौदा में आत्मा परियोजना अंतर्गत प्राकृतिक और जैविक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू रघुवंशी अध्यक्ष जनपद पंचायत बासौदा, विशिष्ट अतिथियों श्रीमती गायत्री रघुवंशी जिला जनपद सदस्य, श्री गौरव परमार, श्री पंकज नायक, श्रीमती अंजलि यादव, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत बासौदा द्वारा किया गया। कार्यशाला में कृषि विभाग के उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन, कृषि वैज्ञानिकों एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद गर्ग, डॉ. प्रवीण जगा और डॉ. प्रीति चौहान ने किसानों को रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती के लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, पर्यावरण संरक्षण होता है तथा मानव, पशु-पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों एवं विधियों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती नीतू रघुवंशी ने किसानों से अपने परिवार के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। श्रीमती गायत्री रघुवंशी ने केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। श्रीमती अंजली यादव ने किसानों को जैविक खेती के साथ-साथ उद्यान की फैसले व पशुपालन को भी अपनाने की सलाह दी। साथ ही प्राकृतिक जैविक खेती करने वाले कृषकों ने कार्यशाला में अपने अनुभव साझा किए कार्यक्रम में कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी और अधिक संख्या में प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने प्राकृतिक खेती के प्रति रुचि व्यक्त करते हुए इसे अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ डी के तिवारी, जिला सलाहकार विदिशा ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री सूर्यभान सिंह थानेश्वर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बासौदा द्वारा किया गया। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026