समस्तीपुर: सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
समस्तीपुर में सोमवार अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ स्थित पेट्रोल पंप के पास समस्तीपुर-रोसड़ा मार्ग की है। बताया गया है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के तीन युवक उजियारपुर पतैली में दोस्त की शादी से लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से