सिद्धमुख: धानोठी छोटी और धानोठी तिराहा के बीच सिवानी सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से खेत जा रहे व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज
सिद्धमुख थाने के धानोठी छोटी व धानोठी तिराहा के बीच सिवानी सडक मार्ग पर पैदल-पैदल खेत जा रहे एक व्यक्ति की किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सोंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।जगदीश ने बताया उसका भाई शीशराम पैदल खेत मे जा रहा था।