राठ: कुर्रा रोड नहर बाईपास पर संदिग्ध परिस्थितियों में तेज रफ्तार टैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मजदूर व्यक्ति की हुई मौत
Rath, Hamirpur | May 29, 2026 राठ कस्बे के कुर्रा रोड नहर बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे एक मजदूर व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्राली से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज शुक्रवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।