महाराजगंज: मुड़िला बाजार में बिजली व्यवस्था जर्जर, ढीले तार और खंबे बन रहे हैं समस्या
रविवार दोपहर 2:30 बजे सदर तहसील क्षेत्र के मुड़िला बाजार में बिजली व्यवस्था पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। यहां बिजली के तार मकड़जाल की तरह उलझे हुए हैं और ढीले खंभों के सहारे लटके होने से आए दिन स्पार्किंग होती रहती है, जिससे बाजारवासी लगातार खतरे की आशंका में जी रहे हैं। मुख्य चौराहे पर लगा एक खंभा इतना खराब हो चुका है कि उसे दूसरे पोल के सहारे खड़ा किया गया ह