मुजरी उपकेंद्र के फीडर की विद्युत सप्लाई 1 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। पनियरा और मुजरी इंटरलिंक 33 केवी नई लाइन निर्माण कार्य के लिए यह शटडाउन प्रस्तावित है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड आनंदनगर, महराजगंज ने उपभोक्ताओं से पानी सहित आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और सहयोग प्रदान करने की अपील की है।