मेरठ में प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने 11 साल छोटे प्रेमी संग मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी देहात अभिजीत सिंह ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने पत्नी काजल, उसके प्रेमी आकाश और सहयोगी बादल को गिरफ्तार कर लिया है।