सीकर जिले की दादिया पुलिस ने मंगलवार को एरिया डोमिनेशन का अभियान चलाया। मंगलवार रात 8:00 मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देकर 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरफ्त में आए हुए बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी है।