अनूपपुर: ग्राम पिपरिया में गेहूं की बोरियों के बीच निकला जहरीला कोबरा, सर्पप्रहरी ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
जिला मुख्यालय अनूपपुर से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पिपरिया के वार्ड क्रमांक-1 बरहाटोला में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब शिक्षक समयलाल पटेल के घर के अंदर रखी गेहूं की बोरियों के बीच एक अत्यंत जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। 24 मई 2026 की रात लगभग 8:10 बजे घर के सदस्यों ने गेहूं की बोरियों के बीच करीब तीन फीट लंबे कोबरा नाग को देखा।