कलेर: मेहंदिया में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजा की मांग पर एनएच-139 एक घंटे जाम
Kaler, Arwal | Jun 26, 2026 मेहंदिया बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर राज रेस्टोरेंट के समीप शुक्रवार को अज्ञात पिकअप वैन की टक्कर से शिवपुर निवासी 33 वर्षीय पप्पू चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय मुनी लाल चौधरी के पुत्र थे। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजा तथा आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक एनएच-139 जाम कर दिया।