महेशखूंट थाना क्षेत्र के मदारपुर पंचायत अंतर्गत गोविन्दपुर गांव में गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी एवं ईंट-पत्थर चलने की घटना सामने आई है। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस झड़प में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। घटना से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।