चैनपुर: चैनपुर में बदला मौसम, हल्की हवा के साथ बारिश, मौसम विभाग ने वज्रपात का अलर्ट जारी किया
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए। बारिश हुई। तेज धूप और लू से लोगों को राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया। मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में भी बदलाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।