सुपौल: सुपौल के वार्ड 24 में कचरे का अंबार, दुर्गंध से परेशान लोग
Supaul, Supaul | Jun 6, 2026 सुपौल के वार्ड 24 में कचरे का अंबार, दुर्गंध से परेशान लोग. सुपौल में एक ओर नगर प्रशासन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर के वार्ड संख्या 24 में कचरे का अंबार स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। इलाके में लंबे समय से जमा कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।