स्वार: अजीमनगर क्षेत्र में गेहूं की पकी फसल में लगी भीषण आग से लगभग 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Suar, Rampur | Apr 15, 2026 रामपुर के थाना अजीमनगर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक किसान के खेत में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 100 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस हादसे में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।