खुरई: ब्लॉक कांग्रेस ने कार्यालय में मनाई गांधी और शास्त्री जयंती, डिग्री कॉलेज स्थित गांधी मूर्ति पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन
Khurai, Sagar | Oct 2, 2025 गुरुवार दोपहर 2 बजे ब्लाक कांग्रस ने कांग्रेस कार्यालय में गाँधी और शास्त्री जयंती मनाई, इस अवसर पर कांग्रेसियों ने दोनों महापुरुष के देश के लिए योगदान पर प्रकाश डाला, कहा कि गाँधी जी ने अहिंसात्मक आंदोलनों से अंग्रेजी साम्राज्य की नीव हिला दी, शास्त्री जी ने भी अपनी पढ़ाई छोड़कर आजादी के आंदोलनो में महात्मा गाँधी का साथ दिया।