खरौंधी: खरौंधी के बेतरा गांव में 13 मई को आंधी-पानी में गिरा बिजली का खम्भा, अब तक नहीं हुआ खड़ा
गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड अंतर्गत कूपा पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित बेतरा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार 13 मई को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली का पोल गिर गया था, जिसके बाद से इलाके की बिजली व्यवस्था बाधित है। आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद विभाग द्वारा अब तक पोल की