रेलवे फाटक के पास अनियंत्रित टेंपू खाई में गिरी, चालक बाल-बाल बचा,इस्लामपुर नगर परिषद क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को एक अनियंत्रित टेंपू सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और उसे मामूली चोटें आई हैं। बताया जाता है कि चालक उमेश चंद्रवंशी नूरसराय से टेंपू लेकर आ रहा था।