नर्मदापुरम रोड पर द पार्क होटल के सामने बने रेलवे ओवरब्रिज की खराब गुणवत्ता और बिना टेंडर सुधार कार्य को लेकर युवा कांग्रेस ने गुरुवार को शाम करीब 4 बजे विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता 12 बंगला स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला। यह दौरान जमकर नारेबाजी कर रेल मंत्री पर कालिख पोती।