चूरू: गांव ढाढ़र में पुरानी रंजिश को लेकर किराना दुकानदार पर लाठियों से हमला
Churu, Churu | May 24, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के ढाढ़र गांव में रविवार को रंजिश को लेकर किराना दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में घायल हुए दुकानदार को उपचार के लिए चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।