चायल: चंदवारी चौराहे पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
कौशांबी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी अंतर्गत चंदवारी चौराहे पर सोमवार सुबह करीब दस बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।मृतक की पहचान जाकिर पुत्र निवासी गनसरी गांव थाना संदीपन घाट के रूप में हुई है।