अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी प्रखंड में कांग्रेस ने जॉय कुजूर को सौंपा बड़ा दायित्व, प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत
परमवीर अल्बर्ट एक्का की वीरभूमि जारी प्रखंड में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए जॉय कुजूर को नया प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया है।नियुक्ति के बाद जॉय कुजूर ने कहा कि पार्टी ने उस पर जो भरोसा जताया है वे उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।कांग्रेस पार्टी ने मुझे इस पद के योग्य समझा है। मैं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास करूंगा।