पट्टी: कोटिया रमगढ़ा में चोरों ने कीमती गहनों और नगदी पर किया हाथ साफ़
आसपुर देवसरा क्षेत्र के कोटिया रमगढ़ा गांव निवासी कुंवर बहादुर सिंह के घर शुक्रवार की शाम 7:00 बजे के करीब घर पर महिलाएं ही मौजूद थी। महिलाएं नीचे किचन में खाना बना रही थी की छत की सीढ़ी से दूसरे मंजिल में घुसे अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखें दो सोने की चैन, हार सोने का, अंगूठी सहित बीस हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया है। जिसकी शिकायत की गई है।