ब्यावरा: ब्यावरा शहर में मुस्लिम समाज ने धूमधाम से बकरीद का पर्व मनाया, ईदगाह पर नमाज अदा की
Biaora, Rajgarh | May 28, 2026 ब्यावरा में मुस्लिम समाज के द्वारा गुरुवार को बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ब्यावरा में ईदगाह परिसर पर ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। ब्यावरा में सभी मुस्लिम समाज के लोग ब्यावरा ईदगाह परिसर पहुंचे जहां ईद की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ की गई।