चंदला क्षेत्र में दो युवाओं के बीच किसी बात को लेकर जमकर झड़प हो गई। देखते ही देखते मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस को सूचना मिलने पर स्थिति को नियंत्रित किया गया।