समस्त हरियाणा के राजकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम मार्च 2024 में हरियाणा प्रदेश भर में मंढाणा स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त करके फिर से जिले को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड आरोही स्कूल मंढाणा के अध्यापकों को सम्मानित करेगा।