महाराजगंज: पुरैना में सड़कों पर अतिक्रमण, आए दिन लग रहा जाम
शनिवार दोपहर 3:00 बजे घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी मुख्य चौराहा लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा है। चौराहे के चारों ओर दुकानदारों ने पटरी और सड़कों पर कब्जा कर लिया है, जिससे वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। खासकर सुबह और शाम के समय, लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। बच्चों, बुजुर्गों और रोज़मर्रा के राहगीरों को इससे काफी परेशानियों का सामना