महाराजगंज: बैंगलोर में सटरिंग का काम करते हुए मुड़िला बाजार के 27 वर्षीय युवक की हुई मौत
शनिवार को 5 बजे मुड़िला बाजार ग्राम सभा निवासी 27 वर्षीय शैलेंद्र कन्नौजिया की बैंगलोर में अचानक मौत हो गई। आर्थिक तंगी के कारण वह 7 महीने पहले परिवार की परवरिश के लिए बैंगलोर गया था, जहां वह सटरिंग का काम कर रहा था। शुक्रवार को काम के दौरान कटर से फिसलने पर उसके दाहिने जांघ में गहरी चोट आई। साथियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो।