ऊंचाहार: कंदराँवां चौराहे पर दो दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने शव किया कब्जे में
ऊँचाहार क्षेत्र के कंदराँवां चौराहे पर मंगलवार को बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर साइकल में टक्कर मार दी थी, घटना में साइकिल सवार घुरई निवासी बिरहटा कंदराँवां घायल हो गये थे, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें जिला अस्पताल व फिर एम्स रेफर किया गया था।गुरुवार को परिजन घर ले आये, जहां मौत हो गई,पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।