पंजवारा थाना परिसर में शुक्रवार करीब 1:00 बजे एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से दर्जनों लोग पहुंचे और अपनी समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा। पुलिस और पब्लिक के बीच समन्वय स्थापित को लेकर एसपी ने कहा कि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा। पुलिस हमेशा जनता के लिए तत्पर रहेगी।