पीलीबंगा मंडी में अचानक एक युवक की तबीयत खराब हो जाने के कारण दौराने इलाज युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आज गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि भूरा सिंह निवासी मंडी पीलीबंगा में पुलिस को रिपोर्ट दी कि प्रार्थी के पुत्र गुरजंट सिंह की अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण दोराने इलाज मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।