खरगोन। शहर की सब्जी मंडी के सामने नाला निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही अव्यवस्था का कारण बन गया है। नगर पालिका ने करीब चार दिन पहले भूमिपूजन कर तीन दिन में निर्माण पूरा करने का दावा किया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। नाला खोदने के बाद उसमें गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।