लखीमपुर: मामूली विवाद के चलते पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, जिला अस्पताल में भारी पुलिस फोर्स मुस्तैद
लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत काशीराम कॉलोनी में आज शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मामूली घरेलू विवाद के चलते काशीराम कॉलोनी निवासी अंशुल युवक ने अपनी पत्नी खुशबू पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाएगा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।