फतेहपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बुधवार की शाम करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने रामपुर गांव निवासी चंद्रिका मांझी को शराब के साथ पकड़ा।