हिलसा: राशन कार्ड में नाम सुधार कराने के 4 दिनों से प्रखंड आपूर्ति कार्यालय का चक्कर लगा रहा युवक, कार्यालय में लटका मिला ताला
Hilsa, Nalanda | Jun 23, 2026 हिलसा प्रखंड क्षेत्र के गौरा गांव निवासी अशोक पंडित के पुत्र सुमित कुमार राशन कार्ड में नाम सुधार कराने के लिए पिछले चार दिनों से प्रखंड आपूर्ति कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। बावजूद इसके उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। सुमित कुमार ने बताया कि राशन कार्ड में नाम संबंधी त्रुटि को सुधारवाने के लिए वह लगातार प्रखंड आपूर्ति कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन कई