ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर के संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभाग आयुक्त ने लिए अधिकारियों की बैठक दिए, आवश्यक दिशा निर्देश
ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में नागरिकों को शुद्ध एवं निर्धारित मात्रा में पेयजल की आपूर्ति हो, यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर अपने स्तर से प्रत्येक सप्ताह पेयजल आपूर्ति की समीक्षा भी करें। ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत जो परियोजनायें पूर्ण हो गई हैं, उनके माध्यम से भी नागरिकों को पानी मिलना शुरू हो, यह भी सुरक्षित किया जाए।