सीकर जिले की लोसल पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सोमवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी एक प्रकरण में पिछले 2 साल से फरार चल रहा था जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थाई वारंटी मनोज को गिरफ्तार कर लिया।