मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा पहुंची पलामू, अपराध-नक्सल को लेकर की समीक्षा बैठक
झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा शुक्रवार सुबह पलामू पहुंची। रांची से सड़क मार्ग द्वारा यहां पहुंची। सीधे सर्किट हाउस गई। वहां से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पूर्वाह्न 11 बजे से सभागार में अपराध- नक्सल को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, आईजी सीआईडी अजय लिंडा, पलामू डीआईजी किशोर कौशल, पलामू एसपी कपिल चौधरी...