मंदसौर: नगर पालिका की सफाई के बाद भी पशुपतिनाथ मंदिर तक पहुंची जलकुंभी बदबू के कारण भक्तों को हो रही है परेशानी।
मंदसौर | पशुपतिनाथ मंदिर के समीप फिर से जलकुंभी का जाल फैल गया है। बीते दिनों नगर पालिका ने यहां सफाई करवाई थी। लेकिन फिर वहीं हालात बनते दिख रहे हैं। दर्शनार्थी राहुल सोनी व अंकुश पोरवाल सहित अन्य ने बताया कि मंदिर तक जलकुंभी व इससे गंदगी जमा होने के कारण बदबू आने लगी है। इससे भक्तों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।