मंदसौर: मंदसौर कृषि उपज मंडी में गेहूं की आवक बढ़ी लेकिन भाव स्थिर, लहसुन के भावों में एक ही दिन में 2 हजार क्विंटल की तेजी।
मंदसौर कृषि उपज मंडी में शनिवार को गेहूं की आवक में इजाफा हुआ लेकिन भाव स्थिर रहा। इधर लहसुन के दाम एक ही दिन में 2 हजार रुपए क्विंटल बढ़ गए। मंडी में दिनभर में सभी तरह की कृषि जिंसों की 32 हजार 576 बोरियां नीलाम हुई। मंडी के प्रशासनिक अधिकारी का कहना है भावों में लगातार समीक्षा भी की जा रही। मंडी में गेहूं की 10 हजार बोरियां नीलाम हुई।