महागामा: झालसा ने महागामा डीएवी स्कूल में लीगल लिटरेशी क्लब का ऑनलाइन उद्घाटन किया
Mahagama, Godda | Feb 23, 2025 - कुरीतियों पर लगाम लगाने में लिटरेशी क्लब की भूमिका अहम : प्रभारी पीडीजे गोड्डा : रविवार को दिन में झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले के महागामा स्थित उर्जानगर डीएवी पब्लिक स्कूल में लीगल एड क्लिनिक की स्थापना की गई है। इस लीगल लिटरेसी क्लब का ऑनलाइन उद्घाटन हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया।