धामपुर: नहटौर के महमूदपुर बुजुर्ग गांव में जंगल से चारा लेने गई दो महिलाओं पर गुलदार ने किया हमला, घायल
Dhampur, Bijnor | May 30, 2026 नहटौर क्षेत्र के गांव महमूदपुर बुजुर्ग में शनिवार की सुबह करीब दस बजे कुछ महिलाए जंगल में पशुओ के लिए चारा लेने गई थी।अचानक महिला नीता पर गुलदार ने हमला कर दिया।शोर शराबा होने पर कुछ ही दूरी पर काम कर रही महिला नाजमा पर भी गुलदार ने हमलाकर घायल कर दिया।घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।