मुरैना नगर: पुलिस लाईन में SP का बड़ा खुलासा,4 साल से सिरदर्द बने चेन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश,4 बदमाश गिरफ्तार,5 लाख का माल बरामद।
मुरैना पुलिस ने चेन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि नूराबाद पुलिस ने सीतापुर तिराहे से तीन संदिग्धों को पकड़ा, पूछताछ में चौथे साथी का खुलासा हुआ। आरोपियों से 5 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए। गैंग ने पांच लूट की वारदातें कबूल की हैं।