झांसी: सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में देररात्रि भानु बुक डिपो में घुसा चोर, घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जुटी जांच में
Jhansi, Jhansi | Mar 15, 2024 नितिन चंगानी ने बताया की उनकी बादवा पेट्रोल पंप के पास भानु बुक डिपो के नाम से दुकान है। रात वह दुकान बंद कर करके घर चले गए थे। जब वह दूसरे दिन दुकान पर आए तो उन्होंने देखा की दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो चोर की करतूत सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।